अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह

अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह

अंडर-19 बालक वर्ग के लिए हुआ चयन

रायपुर, 25 नवंबर 2026/

खैरागढ़ के फुटबॉल खिलाड़ी अथर्व सिंह का चयन अंडर-19 बालक वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस उपलब्धि पर बुधवार को वेसलियन स्कूल, खैरागढ़ में आयोजित समारोह में अथर्व के साथ उनके पिता श्री अभिलेख सिंह और माता श्रीमती नीलू सिंह को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार देवांगन ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अथर्व के चयन से खैरागढ़-छुईखदान- गंडई जिला सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है। उन्होंने अथर्व को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान

घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से समय की बचत, उपार्जन केंद्र…

Read more

धरमपुरा उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसान श्री दुखीराम हुए संतुष्ट

धरमपुरा उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसान श्री दुखीराम हुए संतुष्ट रायपुर, 25 नवंबर 2026 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए राहत और संतोष…

Read more