धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार

रायपुर : धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार

मावा मिन मिशन और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिला आर्थिक संबल

प्रतिवर्ष दो हजार किलोग्राम तक मछली का उत्पादन, अतिरिक्त आमदनी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

रायपुर, 25 नवम्बर 2026

मावा मिन मिशन और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिला आर्थिक संबल

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ किसानों के जीवन में खुशहाली ला रही हैं। पारंपरिक खेती के साथ आजीविका के नए साधनों को अपनाकर किसान आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसकी एक प्रेरक मिसाल नारायणपुर जिले के ग्राम बेलगांव निवासी किसान श्री नीलकंठ नाग हैं, जिन्होंने मावा मिन मिशन एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिले सहयोग के जरिए मछली पालन को अतिरिक्त आय का मजबूत साधन बनाया है। आज वे प्रतिवर्ष एक हजार से दो हजार किलोग्राम तक मछली का उत्पादन कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं।

मावा मीन (मत्स्य) मिशन और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण परिवारों, विशेष रूप से आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों के लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए एक क्रांतिकारी मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इन योजनाओं के समन्वय ने मछली पालन को केवल एक पारंपरिक व्यवसाय से बदलकर ग्रामीण आजीविका के एक मजबूत और व्यावसायिक वित्तीय स्रोत के रूप में स्थापित कर दिया है। मावा मीन अभियान (जैसे छत्तीसगढ़ के नारायणपुर आदिवासी जिले में संचालित) के तहत वैज्ञानिक और तकनीकी मार्गदर्शन से मछली उत्पादक ग्रामीण प्रतिवर्ष 2.50 लाख रूपए से लेकर 25 लाख रूपए तक का शुद्ध लाभ कमाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। योजना के तहत मछुआरों और पारंपरिक मछली पालकों को दुर्घटना बीमा और आजीविका सहायता कवर भी प्रदान किया जाता है ताकि किसी भी संकट की स्थिति में उनका परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे।

श्री नीलकंठ नाग वर्तमान में धान की खेती के साथ प्रतिवर्ष लगभग 10 से 20 क्विंटल मछली का उत्पादन कर रहे हैं। मछली पालन से होने वाली अतिरिक्त आमदनी ने उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की है। अब उनकी आजीविका केवल धान की खेती पर निर्भर नहीं है। आय के नए साधन विकसित होने से परिवार में आर्थिक खुशहाली आने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। श्री नीलकंठ नाग बताते हैं कि पहले खेती ही उनके परिवार की आमदनी का एकमात्र जरिया थी। शासन की योजनाओं से मिले सहयोग ने उन्हें मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। अब खेती के साथ मछली पालन से उनकी आमदनी बढ़ रही है। वे आने वाले समय में इस व्यवसाय को और विस्तार देने के लिए उत्साहित हैं।

श्री नीलकंठ नाग की सफलता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसान की मेहनत के बेहतर समन्वय का उदाहरण है। उनकी यह पहल अन्य किसानों को भी पारंपरिक खेती के साथ मत्स्य पालन जैसे लाभकारी व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। मावा मिन मिशन और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Posts

घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान

घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से समय की बचत, उपार्जन केंद्र…

Read more

धरमपुरा उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसान श्री दुखीराम हुए संतुष्ट

धरमपुरा उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसान श्री दुखीराम हुए संतुष्ट रायपुर, 25 नवंबर 2026 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए राहत और संतोष…

Read more