दुर्ग में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, कलश यात्रा में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, कलश यात्रा में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

सात हजार से अधिक महिलाओं की सहभागिता से भक्तिमय हुआ दुर्ग शहर

रायपुर, 29 नवंबर 2026

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग में शीतला सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में सात हजार से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंत्री श्री यादव की सहभागिता से धार्मिक आयोजन की गरिमा और बढ़ी।

पारंपरिक पीली साड़ियों में सजी महिलाओं के सिर पर सुशोभित मंगल कलश, युवाओं के हाथों में ध्वज तथा ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच निकली यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शहरवासियों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। इस आयोजन में दुर्ग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली।गौरतलब है कि दुर्ग के बैगापारा मिनी स्टेडियम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 5 दिसंबर तक किया जाएगा।

Related Posts

मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के सरगंवा में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ…

Read more

छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ जशपुर के…

Read more