सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 20 से 31 मई तक होगा प्रायवेट सुरक्षा कर्मी चयन का निशुल्क शिविर

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 मई 2026/ जिले के इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड अनूपपुर मध्यप्रदेश द्वारा शिविर का निशुल्क आयोजन किया जाएगा। चयनित होने पर उनको कंपनी पंजीयन के लिए 250 रूपये ऑनलाइन राशि जमा कराएगी, जिसकी रसीद ट्रेनिंग में लाना है। चयनित अभ्यर्थी का रूपये 350 या 500 जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन होगा, फिर रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा जैसे शहरों में ड्यूटी करने पर प्रतिमाह 10 से 20 हजार का वेतन सहित कुछ सुविधा कंपनी उपलब्ध कराएगी।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिविर

इस निजी सुरक्षा कंपनी का सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिविर सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है, जिसके अनुसार 20 मई को थाना परिसर बिलाईगढ़, 21 मई को थाना परिसर भटगांव, 22 मई को थाना परिसर बरमकेला, 23 मई को थाना परिसर कोसीर, 25 मई को थाना परिसर सरसीवा, 26 मई को थाना परिसर केडार, 28 मई को थाना परिसर डोंगरीपाली, 29 मई को थाना परिसर बेलादुला, 30 मई को थाना परिसर सलिहा और 31 मई को थाना परिसर सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : श्री सोनमणि बोरा

    दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : श्री सोनमणि बोरा ‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने…

    Read more

    हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश

    हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के मरडीह, फुंगी…

    Read more