घर की रसोई से शुरू हुआ कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से आत्मनिर्भर बनीं रीना

घर की रसोई से शुरू हुआ कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से आत्मनिर्भर बनीं रीना

घरेलू जिम्मेदारियों के साथ अब परिवार की आय में दे रही हैं योगदान

रायपुर, अक्टूबर 2026

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुथुर निवासी सुश्री रीना बघेल के लिए घर की रसोई अब सिर्फ परिवार के लिए भोजन तैयार करने की जगह नहीं रही। यही रसोई उनके हुनर और मेहनत की पहचान बन गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ने के बाद उन्होंने घर पर ही पापड़, बड़ी और बिजौड़ी बनाने का काम शुरू किया। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह काम अब उनके लिए आय का जरिया बन गया है।

बिहान से जुड़ने के बाद रीना को घर की जिम्मेदारियों के साथ अपनी रुचि और हुनर को रोजगार में बदलने का अवसर मिला। उन्होंने घर पर पापड़, बड़ी और बिजौड़ी तैयार कर उनकी बिक्री शुरू की। धीरे-धीरे ग्राहकों का भरोसा बढ़ा और यह काम नियमित आय का माध्यम बनने लगा। इससे वे परिवार की आर्थिक जरूरतों में अपनी ओर से योगदान दे पा रही हैं।

रीना बताती हैं कि घर से काम करने की सुविधा के कारण वे घरेलू जिम्मेदारियां निभाने के साथ अपना काम भी आसानी से कर लेती हैं। अपने हाथों से तैयार उत्पादों की बिक्री से होने वाली आमदनी ने उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ाया है।

रीना की कहानी ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार की संभावनाओं की मिसाल है। यह बताती है कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो घर की चौखट से शुरू किया गया छोटा प्रयास भी आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती की राह खोल सकता है।

Related Posts

घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान

घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से समय की बचत, उपार्जन केंद्र…

Read more

धरमपुरा उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसान श्री दुखीराम हुए संतुष्ट

धरमपुरा उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसान श्री दुखीराम हुए संतुष्ट रायपुर, 25 नवंबर 2026 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए राहत और संतोष…

Read more