मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई का आवागमन हुआ आसान

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई का आवागमन हुआ आसान

अब जरूरी कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता होगी कम

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम उरैहा निवासी श्रीमती सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिविर नई सुविधा और आत्मनिर्भरता की सौगात लेकर आया। शिविर में उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे अब उनके लिए रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आवागमन आसान हो गया है।

सफुरा बाई ने बताया कि पहले कहीं आने-जाने के लिए उन्हें दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब वे अपने जरूरी कामों के लिए स्वयं आ-जा सकेंगी। इससे उनकी दैनिक गतिविधियों में सुविधा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता…

Read more

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त,…

Read more