काजल के खाते में आई 32वीं किस्त बच्चों की पढ़ाई के लिए बनी उम्मीद की रकम

काजल के खाते में आई 32वीं किस्तबच्चों की पढ़ाई के लिए बनी उम्मीद की रकम

महतारी वंदन योजना से हर महीने मिल रहा एक हजार रूपएघरेलू जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई में कर रहीं खर्च

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026

बैंक खाते में राशि जमा होने का मोबाइल संदेश आया तो बालोद जिले के ग्राम सिवनी की श्रीमती काजल अमादिया के चेहरे पर मुस्कान आ गई। यह उनके लिए सिर्फ एक हजार रुपये आने की सूचना नहीं थी, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मिलने वाले एक भरोसे का संदेश था। महतारी वंदन योजना के तहत उनके खाते में 32वीं किस्त की राशि पहुंची है। काजल बताती हैं कि हर महीने मिलने वाली यह सहायता अब उनके घरेलू बजट का महत्वपूर्ण सहारा बन गई है।

कॉपी-किताब से घर की जरूरतों तक

काजल बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने एक हजार रुपये सीधे बैंक खाते में मिलते हैं। इस राशि का इस्तेमाल वह अपने बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। कॉपियां, किताबें और पढ़ाई की दूसरी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए अब उन्हें हर बार किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

घर-गृहस्थी में भी अचानक आने वाली छोटी जरूरतों को पूरा करने में यह राशि काम आती है। काजल के मुताबिक, नियमित रूप से खाते में आने वाली रकम ने परिवार के मासिक बजट को संभालने में मदद की है।

तय तारीख पर मिलने वाली रकम बनी भरोसा

काजल के लिए इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में आती है। पहले बच्चों की छोटी जरूरतों और घरेलू सामान के लिए कई बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। अब हर महीने मिलने वाली निश्चित राशि से इन जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है।

विष्णु भैया हम बहनों का ख्याल रखते हैं

महतारी वंदन योजना से मिली मदद के लिए काजल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णु भैया हम सभी महिलाओं का बहुत ख्याल रखते हैं। महतारी वंदन योजना हम जैसी लाखों बहनों के लिए सच्चा आर्थिक सहारा और उपहार है।”

Related Posts

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता…

Read more

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त,…

Read more