श्रमिक की बेटी मुस्कान के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से मिली 20 हजार रुपये की सहायता

श्रमिक की बेटी मुस्कान के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से मिली 20 हजार रुपये की सहायता

बेटी की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य की राह हुई आसान, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन की नोनी सशक्तिकरण योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार बन रही है। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने का सपना संजोए श्रमिक परिवारों के लिए यह योजना उम्मीद की नई किरण साबित हो रही है। इसी योजना से लाभान्वित पेंड्रा नगर के वार्ड क्रमांक 6 की निवासी कुमारी मुस्कान यादव को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने से उनकी आगे की पढ़ाई की राह आसान हुई है।

मुस्कान की माता श्रीमती रेखा यादव पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली रेखा यादव अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाकर आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। सीमित आय के कारण पढ़ाई के खर्चों की चिंता बनी रहती थी। ऐसे में श्रम विभाग की नोनी सशक्तिकरण योजना उनके परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। योजना के अंतर्गत मुस्कान को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

मुस्कान ने बताया कि इस सहायता राशि का उपयोग वे अपनी आगे की पढ़ाई में करेंगी। शासन से मिली आर्थिक मदद ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है और भविष्य के सपनों को पूरा करने की नई उम्मीद जगाई है। वहीं उनकी माता रेखा यादव ने कहा कि बेटी की शिक्षा के लिए मिली यह सहायता परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे पढ़ाई के खर्चों में राहत मिलेगी और बेटी को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

मुस्कान और उनकी माता ने इस आर्थिक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया है। नोनी सशक्तिकरण योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Related Posts

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : श्री सोनमणि बोरा

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : श्री सोनमणि बोरा ‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने…

Read more

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के मरडीह, फुंगी…

Read more