सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

ढाई लाख रुपए की शासकीय सहायता से बना आशियाना, कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति

पक्की छत और सुरक्षित आवास मिलने से रामकिशुन के परिवार में आई खुशहाली

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सके। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई जरूरतमंद परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होता। ऐसे परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। इस योजना ने राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत सेवता पारा, वार्ड क्रमांक 6 निवासी श्री रामकिशुन श्रीवास के पक्के मकान के सपने को भी साकार किया है।

शासन के सहयोग से अपने सपनों का पक्का आशियाना तैयार किया रामकिशुन श्रीवास

श्री रामकिशुन श्रीवास का परिवार पहले कच्चे मकान में निवास करता था। कच्चे मकान में रहने के कारण परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के चलते स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए कठिन था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 उनके जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आई। योजना के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए मिली 2 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता से उन्होंने अपने सपनों का पक्का आशियाना तैयार किया।

पक्के घर का सपना पूरा होने से जीवन स्तर में आया सकारात्मक बदलाव

श्री रामकिशुन श्रीवास बताते हैं कि पहले कच्चे मकान में रहने के कारण परिवार को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। अब पक्का मकान बन जाने से परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल गया है। अपने घर की पक्की छत के नीचे परिवार के साथ रहने की खुशी उनके जीवन में एक नया सुकून लेकर आई है। वर्षों से संजोया गया पक्के घर का सपना पूरा होने से परिवार के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान की भावना हुई मजबूत

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास मिलने के साथ उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान की भावना भी मजबूत हो रही है। श्रीवास ने पक्के आवास का सपना साकार होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Posts

जवाबदेही, टीम-वर्क और पारदर्शिता से तय होगी विकास की राह – श्री सोनमणि बोरा

जवाबदेही, टीम-वर्क और पारदर्शिता से तय होगी विकास की राह – श्री सोनमणि बोरा प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की नशे के खिलाफ सख्त…

Read more

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : मिट्टी के घर में टपकती थी छत, अब पक्के आशियाने में सुकून से रह रहा बसंती पहाड़ी कोरवा का परिवार

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : मिट्टी के घर में टपकती थी छत, अब पक्के आशियाने में सुकून से रह रहा बसंती पहाड़ी कोरवा का परिवार रायपुर, 16…

Read more