प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव तथा दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज दुर्ग के उरला में निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट और प्रधानमंत्री ई-बस योजना के डिपो का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से एसटीपी प्लांट के कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इसके कार्यों में तेजी लाते हुए काम जल्दी पूरा करने को कहा।

श्री बोरा ने अगले महीने नवम्बर में दुर्ग-भिलाई में प्रारंभ होने जा रहे ई-बस सेवा अंतर्गत बस डिपो का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्हों ने डिपो में चार्जिंग पाइंट लगाने के कार्य शीघ्र पूर्ण करने और स्थल में आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिये। दुर्ग नगर निगम की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, एसडीएम श्री प्रफुल्ल गुप्ता, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य और अधीक्षण अभियंता श्री सुनील सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।

Related Posts

जवाबदेही, टीम-वर्क और पारदर्शिता से तय होगी विकास की राह – श्री सोनमणि बोरा

जवाबदेही, टीम-वर्क और पारदर्शिता से तय होगी विकास की राह – श्री सोनमणि बोरा प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की नशे के खिलाफ सख्त…

Read more

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : मिट्टी के घर में टपकती थी छत, अब पक्के आशियाने में सुकून से रह रहा बसंती पहाड़ी कोरवा का परिवार

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : मिट्टी के घर में टपकती थी छत, अब पक्के आशियाने में सुकून से रह रहा बसंती पहाड़ी कोरवा का परिवार रायपुर, 16…

Read more