
सेवा की कहानी: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से युवराज और चौतराम को हर माह मिल रही 1500 रुपए की पेंशन
रायपुर 17 अक्टूबर 2026
सेवा की कहानी: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से युवराज और चौतराम को हर माह मिल रही 1500 रुपए की पेंशन
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं। जिला मुख्यालय महासमुंद के वार्ड 16 निवासी श्री चौतराम साहू एवं ग्राम बेलसोंडा निवासी श्री युवराज कुमार कन्नौजे की है, जिन्हें श्रम विभाग में पेंशन के लिए आवेदन करने के बाद प्रतिमाह 1500 रुपये की पेंशन राशि प्राप्त हो रही है। यह राशि उनके लिए आर्थिक सहायता का माध्यम बन गई है। पेंशन से उनको अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और दैनिक जीवन में आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करने में मदद मिल रही है।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना में आवेदन करने पर 1500 रुपए प्रति माह पेंशन सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है।
श्री चौतराम साहू ने बताया कि आवेदन के पश्चात उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये की पेंशन मिल रहा है। इस राशि से स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों और रोजमर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुओं की व्यवस्था करने में सहुलियत हो गया है।
ग्राम बेलसोंडा निवासी श्री युवराज कुमार कन्नौजे ने बताया कि वह हर महीने मिलने वाली पेंशन राशि का उपयोग वे अपनी सेहत का ध्यान रखने तथा दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में करते हैं। नियमित रूप से मिलने वाली इस राशि से उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रहा है। श्री चौतराम साहू एवं युवराज कुमार कन्नौजे ने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।








