र्गर सिंह ने रायपुर के मरीन ड्राइव पर एक और आउटलेट खोला

र्गर सिंह ने रायपुर के मरीन ड्राइव पर एक और आउटलेट खोला

रायपुर। भारत की सबसे बडी स्वदेशी बर्गर चेन बर्गर सिंह ने रायपुर के मरीन ड्राइव पर अपना एक और आउटलेट शुरू किया है। इस नई शुरुआत के साथ छत्तीसगढ में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत हुई है। कंपनी को राज्य में अपने स्टोर की संख्या बढ़ाकर 16 तक पहुंचाने की संभावना नजर आ रही है। इस नए आउटलेट के शुरू होने के साथ ही बर्गर सिंह के देशभर के 100 से अधिक शहरों में 200 से ज्यादा आउटलेट हो गए हैं।

बर्गर सिंह के सह-संस्थापक नितिन राणा ने बताया कि, “रायपुर के लोगों ने पहले दिन से ही बर्गर सिंह के स्वाद को पसंद किया है। मरीन ड्राइव पर यह नया आउटलेट इस बात का संकेत है कि इस बाजार में कितनी संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ में बर्गर सिंह के 16 स्टोर आसानी से चलाए जा सकते हैं। स्थानीय उद्यमियों के लिए यह एक आकर्षक अवसर है, क्योंकि उन्हें ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है, जिसे लोग पहले से पसंद करते हैं। इसके साथ ही, हमारा मेन्यू भारतीय स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और हमारा कारोबार मॉडल कम पूंजी निवेश वाला है। इससे पहली बार अपना कारोबार शुरू करने वाले लोग भी भारी निवेश किए बिना इस क्षेत्र में कदम रख सकते हैं। हम ऐसे लोगों के साथ साझेदारी करना चाहते हैं, जो इस क्षेत्र को अच्छी तरह समझते हों और ऐसे ब्रांड के साथ मिलकर आगे बढना चाहते हों, जो स्थानीय स्वाद और पसंद को समझता हो।”

मरीन ड्राइव स्थित यह आउटलेट रायपुर के सबसे लोकप्रिय घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ समय बिताने के स्थानों में से एक पर ब्रांड की मौजूदगी दर्ज कराता है। रायपुर में युवाओं की बडी आबादी है, जो खाने-पीने की नई चीजों में रुचि रखती है। यहां के लोग अब बेहतर गुणवत्ता वाले, किफायती और स्थानीय पसंद के अनुरूप क्विक-सर्विस विकल्पों की तलाश भी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ में कारोबार का विस्तार करते हुए बर्गर सिंह अब उन स्थानीय उद्यमियों को भी अपने साथ जुडने का अवसर दे रहा है, जो पहले से मजबूत ग्राहक आधार वाले ब्रांड के साथ अपना कारोबार खडा करना चाहते हैं। केवल रु. 30 लाख के पूंजीगत निवेश से बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी शुरू की जा सकती है। यह मॉडल कम लागत में फूड बिजनेस शुरू करने का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें निवेश की राशि की भरपाई यानी निवेश पर प्रतिफल प्राप्त करने की अवधि 24 महीने है।

मरीन ड्राइव स्थित इस आउटलेट पर बर्गर सिंह का पूरा मेन्यू उपलब्ध है। इसमें भारतीय स्वाद से प्रेरित बर्गर शामिल हैं, जिन्हें ब्रांड के निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार और किफायती कीमतों पर तैयार किया जाता है। आउटलेट पर निक्कू सिंह, चंकी पनीर पांडे और अमृतसरी मुर्ग मखनी जैसे ग्राहकों के पसंदीदा बर्गर भी मिलेंगे। ये बर्गर देशी स्वाद की प्रामाणिकता और बर्गर सिंह की खास, अनूठी शैली का मेल पेश करते हैं।

Related Posts

सड़क हादसों पर कैसे लगेगा ब्रेक? अभी तक नहीं आई 2025 की रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सड़क हादसों पर कैसे लगेगा ब्रेक? अभी तक नहीं आई 2025 की रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब नई दिल्ली। देश भर में 2024 में कुल 4.7 लाख…

Read more

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन ’कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के निर्देशों पर फसलों की देखरेख और नुकसान…

Read more